बलिया आए सीएम योगी काश यहां भी आ जाते!

बलिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पीड़ितों से मुलाकात कर उचित मुआवजे देने का भी आश्वासन भी दिया। लेकिन उनके पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माल्देपुर जाने का समय नहीं था। जबकि 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी माल्देपुर आये थे। आज उसी जगह बाढ़ आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आना जरूरी नहीं समझा।

दरअसल माल्देपुर के पास गोरखपुर से आई एनडीआरएफ टीम करीब चार मोटर बोर्ड को सीएम योगी के लिए तैयार कर रही थी, उनको कहीं से यह जानकारी थी कि सीएम योगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। उसको लेकर करीब 25 एनडीआरएफ टीम के सदस्य लगे रहे उनके साथ उनके अधिकारी भी मौजूद रहे। लेकिन सीएम योगी नागा जी स्कूल में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हैलीपैड देवरिया कला के लिए चल पड़े।

गौरतलब है कि माल्देपुर वही क्षेत्र है जहां 2019 में लोकसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी माल्देपुर आये थे। आज उसी जगह पर बाढ़ ही बाढ़ नजर आ रही है। लोगों के घर बर्बाद हो गए थे। लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि सीएम योगी आदित्यनाथ क्षेत्र का दौरा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago