बलिया में चार घंटे बिताएंगे CM, चार साल में छठवीं बार हो रहा आगमन, देखें तैयारी की तस्वीरें

बलिया। जनपद में मुख्यमंत्री का आगमन 18 जून को होने जा रहा। जिसको लेकर पूरे दिन प्रशासन तैयारियों में लगा रहा। गुरुवार की सुबह छह बजे जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित कई अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे, जहां मातहतों के साथ जिलाधिकारी ने मीटिंग की। इसके बाद प्रशासनिक अमला टीडी कालेज की तरफ रवाना हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां एक तरफ नगर के गड्ढायुक्त सड़कों को पाटने का काम तेजी से चल रहा था वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट सभागार को सजाने व संवारने का काम भी तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से गोरखपुर से प्रस्थान करेंगे, इसके बाद ११ बजकर १० मिनट पर पुलिस लाइन

कार्यालय पहुंचेंगे। ११ बजकर २५ मिनट पर जिला अस्पताल के लिए रवाना होंगे, जहां कोविड अस्पताल के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वैक्सीनेशन सेंटर को भी करीब से जानेंगे। १२ बजकर पांच मिनट पर गांव का भ्रमण, १२ बजकर ३५ मिनट पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का निरीक्षण। इसके बाद निगरानी समिति के सदस्य के साथ संवाद उसके बाद कार लगभग १२.५० मिनट पर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे जहां जनप्रतिनिधियों एवं जनपद के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था, कोविड नियंत्रण के संदर्भ में तथा बलिया के विकास के कार्यों की समीक्षा करेंगे।इसके बाद १५.१० पर जनपद से रवाना हो जाएंगे। इसबीच १४.४० से १४.५५ तक पत्रकारों से रू-बरू होंगे। बात दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद पहली बार चांदपुर सहतवार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए थे। इसके बाद निकाय चुनाव में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे। तीसरी बार वे दुबे छपरा में बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के लिए आए थे। इसके बाद २०१९ में माल्देपुर में आयोजित लोकसभा चुनावी रैली में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए आए थे। इसके बाद २०२० में कोरोना काल में कोविड अस्पताल का जायजा लेने बलिया आए थे और अब शुक्रवार को एक बार फिर योगी जी बलिया आ रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago