पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बने बलिया के देवेंद्र यादव

बलिया। भाजपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव को प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर दी। उन्होंने राज्य पिछड़ा वर्ग के नव नियुक्त अध्यक्ष जसवंत सैनी और उपाध्यक्ष द्वय हीरा ठाकुर और प्रभुनाथ चौहान समेत सभी नवनियुक्त 25 सदस्यों को बधाई ज्ञापित किया है। इसके अलावा पार्टी के शेष नाथ आचार्य को प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति जन जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।

कौन हैं देवेन्द्र यादव?– 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर चुके देवेन्द्र यादव इस बार भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दौड़ में शामिल थे। लेकिन वो चुनाव हार गए।  बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के भद्पुरा निवासी देवेन्द्र यादव भाजपा और संघ के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं। 1987 से अपनी राजनैतिक पारी की शुरुआत  करने वाले देवन्द्र यादव दो बार( 2007- 2010) और (2010- 2012), बलिया में भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर भी आसीन रहे हैं। फ़िलहाल गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष व आजमगढ़ जनपद के प्रभारी हैं।

बता दें कि यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए हर राजनीतिक दल ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की योगी सरकार भी जोरशोर से तैयारियों में जुटी है। इस बीच गुरुवार को सरकार ने राज्‍य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष सहारनपुर के जसवंत सैनी को बनाया गया है। इसके अलावा आयोग में दो उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर और प्रभुनाथ चौहान बनाए गए हैं। इस आयोग में 25 सदस्यों की भी नियुक्ति हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago