बलिया : आचार संहिता में शिक्षकों की नियुक्ति मामले पर डीआईओएस से मांगा स्पष्टीकरण

बलिया। आगामी चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लागू है। लेकिन बलिया के बेल्थरारोड में डीएवी इंटर कॉलेज में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। जहां आचार संहिता लागू होने के बाद भी 17 शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण किया। मामले में चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।

डीएवी इंटर कॉलेज पर आरोप है कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने सूबे में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत शिक्षकों की ज्वाइनिंग कराई गई। इस मामले को लेकर प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर ने मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत किया था। प्रबंधक की शिकायत को गंभीरता लेते हुए चुनाव आयोग ने इस मामले में जिला प्रशासन को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।

बताया जा रहा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रधानाचार्य को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर कार्यभार ग्रहण कराने का निर्देश दिया था। वहीं तत्कालीन प्रधानाचार्य बनारसी यादव ने विद्यालय में प्रबंध समिति न होने का हवाला देकर चयनित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने से इंकार कर दिया।

वहीं डिप्टी कलेक्टर राहुल कुमार यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईओएस डॉ.ब्रजेश मिश्र, ने बताया कि डीएवी इंटर कालेज में अध्यापकों की नियुक्ति में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है। अध्यापकों की नियुक्ति छह जनवरी को हुई थी, जबकि आचार संहिता आठ जनवरी को प्रभावी हुई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago