Categories: featured

निकाय चुनाव- अनुसूचित जनजाति के लिए बलिया में एक भी वार्ड नहीं हुआ आरक्षित, धरना शुरू!

बलिया। निकाय चुनाव में अनुसूचित जनजाति के लिए एक भी वार्ड आरक्षित नहीं किए जाने के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने गुरुवार से डीएम कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। मांग से सम्बंधित ज्ञापन भी डीएम को दिया गया।

संगठन के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड व जिला सचिव परशुराम खरवार ने कहा कि बलिया समेत यूपी के 13 जिलों में गोंड, खरवार अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में सूचीबद्ध हैं।

2011 की जनगणना के अनुसार जिले में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या एक लाख 12 हजार 114 थी उसी जनगणना के आधार पर वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में एसटी की सीटें आरक्षित की गयी थीं। इस बार एक भी सीट आरक्षित नहीं की गयी। कहा कि इसे लेकर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।धरना सभा को प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना, मनोज शाह, गोपाल खरवार आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रामपाल खरवार, दादा अलगू गोंड, मुन्ना गोंड, लालजी गोंड, संजीत गोंड, चंद्रशेखर खरवार, दुर्गविजय खरवार, राम सेवक खरवार, पप्पू खरवार, मंटू गोंड, रामचन्द्र गोंड, राजेश खरवार, विनोद खरवार, अजय खरवार, राकेश गोंड, गुलाब चन्द्र गोंड, जितेन्द्र, विशाल, सुदेश आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago