Categories: बलिया

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू लेकिन जमीन बैनामा की गति धीमी होने से परेशानी

बलिया। यूपी को बिहार से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस को लेकर शासन के द्वारा विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं। अब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी एक कार्यदायी संस्था को पैकेज का काम दिया गया है। अन्य की प्रक्रिया में भी तेजी से ही रही है। ऐसे में जल्द ही एक्सप्रेस-वे का काम शुरु होने की उम्मीद है।

गाजीपुर के जंगीपुर से बिहार के रिविलगंज तक करीब 117.120 किमी लम्बे ग्रीनफील्ड के निर्माण की जिम्मेदारी भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) को दी गयी है। करीब 6 हजार करोड़ रुपए की लागत से इस एक्सप्रेस-वे के लिए खरीदी जाने वाली जमीन पर करीब दो हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान हैं। अभी गाजीपुर व बलिया के दो दो तहसीलों से होकर गुजरने वाली सड़क के लिए जमीन के बैनामा का काम हो रहा है।बता दें कि यह सड़क कुल चार पैकेज में बंटा है। पैकेज संख्या 3 बलिया के पिंडारी से रिविलगंज के आरओबी तक सड़क निर्माण की जिम्मेदारी एक निजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी को मिली है। इस 39 किलोमीटर की सड़क को 660.34 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।

बता दें कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पूर्वांचल व बिहार के जिलों को आपस में जोड़ेगा। गाजीपुर के जांगीपुर से शुरू होकर फोरलेन सड़क बलिया से होते हुए बिहार के रिविलगंज में बन रही आरओबी से जुड़ेगी। इसके अलावा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को भरौली होते हुए बिहार के बक्सर से जोड़ा जाएगा।

वहीं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को लेकर जमीन की रजिस्ट्री धीमी रफ्तार से हो रही है। बलिया सदर व बैरिया के 16 गावों के करीब 98 किसानों से 460 हेक्टेयर जमीन खरीद रही है। करीब सौ मीटर जमीन का अधिग्रहण होगा, जिसमें से 60 मीटर भूमि पर फोरलेन सड़क का निर्माण होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago