Categories: बलिया

बलिया में इको टूरिज्म बोर्ड का गठन, विभाग ने पर्यटन विकास के लिए पर्यटक स्थलों का किया निरीक्षण

बलिया में पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना बन रही है। पर्यटन विभाग, लखनऊ द्वारा जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की स्थापना जुलाई 2022 में की गई थी। इसके तहत पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए विभाग द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न पर्यटक स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है।

अभी सारा कार्य गोरखपुर से हो रहा था लेकिन अब बलिया में ही ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन होने से काफी सहूलियत होगी। अब बलिया के गांवों में पर्यटन को विकसित करने के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

इकोटूरिज्म, ग्रमीण टूरिज्म पर पर्यटकों का विशेष ध्यान आकर्षित करने हेतु मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग विशेष कार्य कर रहा है। साथ ही विकास के उद्देश्य के साथ पर्यटन विभाग से सहायक पर्यटक अधिकारी अनिल सक्सेना, रवि त्रिपाठी द्वारा जनपद में खपड़िया बाबा आश्रम बैरिया, जंगली बाबा आश्रम एवम मठ, भृगु मन्दिर, प्राचीन शिव मंदिर मलप हरसेनपुर, विश्वनाथ मंदिर नारायण पुर स्थलों का निरीक्षण किया।

ईकोटूरिज्म बोर्ड का हुआ गठन
उत्तर प्रदेश में पारिस्थितिकीय पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए ईकोटूरिज्म बोर्ड का गठन किया गया है। इसके प्राधिकार के तहत आने वाले वन क्षेत्र के निकट स्थित ऐसे स्थल जिन पर इकोटूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु सुविधाएं व आकर्षण विकसित किए जा सकते हो, उससे सम्बन्धित प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए कुछ इको टूरिज्म परामर्शी संस्थाओं का चयन विभाग द्वारा किया गया है- इनमें जाकार अभिनव कन्सलटेन्ट प्रा. लि, अरनेस्ट एण्ड यंग एलएलपी  इन्फास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट कॉरपोरेशन (कर्नाटक) लि. (आइडेक)  आईएनआई डिजाइन स्टूडियो प्रा. लि. का चयन किया गया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago