Categories: बलिया

बलिया: शिक्षा विभाग का वरिष्ठ लिपिक सस्पेंड, कर्मचारियों में हड़कंप

बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक अनिरुद्ध आर्य को सस्पेंड कर दिया गया है। आजमगढ़ मंडल योगेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें निलंबित करते हुए राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, बलिया से सम्बद्ध कर दिया है। उनके निलंबन के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात अनिरुद्ध आर्य का स्थानांतरण करीब छह माह पहले राजकीय बालिका इंटर कालेज जयप्रकाश नगर, बैरिया कर दिया गया था। स्थांतरण के बाद 26 जुलाई 2022 को कार्यमुक्त आदेश जारी किया गया।

जिसमें उनसे प्रभार संबंधित को एक सप्ताह के अंदर भेजने के निर्देश दिए गए। पर अनिरुद्ध आर्य ने बार बार कहने पर भी आदेशों का पालन नहीं किया। इस बीच उक्त मामला उच्च न्यायालय में चला गया।

1 दिसंबर 2022 को न्यायालय में उपस्थित होने से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिसुकिया के प्रधानाध्यापक अतुल कुमार तिवारी ने उनसे संपर्क करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक ने अपने उच्च अधिकारियों से बात तक नहीं की।

वहीं विभागीय परिचारक संजय प्रसाद को उनके घर भेज कर अभिलेख प्राप्त करने की कोशिशें भी नाकाम रही। इसके अलावा विभागीय व्हाट्स एप ग्रुप ‘गवर्मेंट स्कूल बलिया’ के माध्यम से भी अनिरूद्ध आर्य को सूचना दी गई। बावजूद अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया।

6 दिसंबर को दोबारा जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने अनिरूद्ध आर्य से समस्त अभिलेखों एवं पत्रावलियों का प्रभार संजय कुँवर को सौपने का निर्देश दिया, लेकिन तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक ने ऐसा नहीं किया। जिसको लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago