बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट समाजवादी पार्टी के आनंद चौधरी के नाम हुई। सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी ने 9 वोटों से जीत हासिल की है। आनंद चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सुप्रिया चौधरी को बड़ी शिकस्त देकर 9 वोटों से करा री शिकस्त दी। चुनावा घोषणा के बाद से ही बीजेपी सुप्रिया चौधरी के साथ बड़ी जीत का दावा कर रही थी। लेकिन आनंद चौधरी के आगे बीजेपी के सभी दावे फेल साबित हो गए।
वहीं चुनाव हारने से बलिया भाजपा खेमे में नाराजगी साफ देखी जा रही है। अपने बयानों से हाल ही राजनीतिक तापमान बढ़ा चुके भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर भी टिप्पणी की है।उन्होंने कहा है कि जिला पंचायत के चुनाव में उन्हें और पार्टी के कई दूसरे नेताओं को दरकिनार कर दिया गया।
अध्यक्ष-पद के प्रत्याशी का चयन करने में वरिष्ठ नेताओं से कोई सुझाव नहीं लिया गया। ऐसा करते तो निश्चित रूप से परिणाम कुछ अलग होता।फिलहाल पार्टी के प्रबंधन को बलिया में मिली हार से सबक लेना चाहिए। पार्टी नेता यहां खासे नाराज भी देखे जा रहे हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…