बलिया- सपा कार्यकर्ताओं के गा’ली वाले वीडियो पर कारवाई, एक गिरफ्तार

बलिया। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के मंत्री उपेन्द्र तिवारी के लिए अभ द्र भाषा के प्रयोग करने के मामले में बलिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बलिया पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि’ “सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपशब्द वाले विडियो के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही एक अभियुक्त की गिरफ़्तारी भी की गई है।और लोगों की गिरफ़्तारी के लिए CO के नेतृत्व में पुलिस टीम लगाईं गई है।”

बता दें कि रविवार को ही भाजपा के नेताओं ने बलिया के कप्तान को तहरीर सौंपा था। जिसमें भाजपा ने पत्र के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी को संबोधित करते हुए मां,बहन ,बेटी की गालियां दी गई जिससे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा नाराजगी है। भाजपा नेताओं का कहना था कि यदि वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस उन्हें तत्काल गिर’फ्ता’र नहीं करती है,तो जिले में

कानून व्यवस्था एवं शांति भंग की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। अब इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ़्तारी किया है। गौरतलब है कि सपा कार्यकर्ताओं का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कार्यकर्ता मंत्री उपेंद्र तिवारी को भद्दी गा’लि’यां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं की निंदा हो रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago