बलिया। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में फर्जी मतदान के आरोप में बलिया पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुष समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही फर्जी मतदान करने के आरोप में मुकदमा भी दायर किया गया है। मुक़दमा सहायक निर्वाचन अधिकारी बेचू राम की शिकायत पर बलिया शहर कोतवाली में भारतीय दंड संहिता 419 और 171 के तहत दर्ज किया गया। कोतवाली के प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
ये हैं फर्जी मतदान करने के आरोपी- जिन 6 लोगों को पुलिस ने फर्जी मदतान के आरोप में गिरफ्तार किया है उनमें कंचन मिश्र, अमित पासवान, सरोज बेबी, संजीत कुमार राय, सोनी श्रीवास्तव और सुनीता हैं। बता दें कि इन पर आरोप है कि ये पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य के फर्जी प्रमाण पत्र के साथ मत देने पहुंचे थे। लेकिन ऐन मौके पर सही मतदाता के पहुंच जाने से जांच अधिकारी एक ही नाम के दो व्यक्ति को देखकर आश्चर्य में पड़ गए व मतदान को रोक दिया।
अधिकारियों द्वारा की गई जांच प्रक्रिया के दौरान 6 मतदाता फर्जी पाए गए। जिन्हें पुलिस ने फौरान हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सहायक निर्वाचन अधिकारी बेचू राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पूरे मामले की जांच सिविल चार्ज अजय यादव को सौंपी गई है। चूंकि मैदान में दो ही दल थे , लिहाजा यह सवाल चर्चा में है कि ये फर्जी मतदाता किस दल के है। प्रशासन की मुस्तैदी से ये फर्जी मतदाता मतदान करने से पहले ही पकड़ में आ गये।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…