बलिया में चौंकाने वाला मामला: प्रेम विवाह कर गांव लाते वक्त ट्रेन से ही गायब हो गई पत्नी

प्रेम में समर्पण भावना निहित होती है। समर्पण की कमी के चलते प्रेम में कथानियाँ आने लगती हैं। ये प्रसंग इसीलिए छेड़ा गया है क्योंकि, बलिया जिले में प्रेम से जुड़ा एक नायाब मामला सामने आया है। छह महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली पत्नी रविवार सुबह पति को ट्रेन में सोता देख बीच मे ही ट्रेन से उतर कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई।बाद में बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पति की नींद खुली तो उसे पत्नी पास नहीं मिली। बाद में पता चला उसकी पत्नी सुमेरनपुर स्टेशन ही उतर गई है। खबर मालूम होते ही पति सुमेरनपुर पहुंचा और किसी तरह ऑटो वाले तक पहुंच गया जिससे पत्नी भागी थी।

ऑटो वाले से उसे पत्नी के किसी अन्य लड़के के साथ भागने की जानकारी मिली। किसी तरीके से उस युवक का नंबर मिला, लेकिन बात नहीं हो पाई। परेशान पति अपनी पत्नी की तलाश में भटकता रहा। पति ने बाद में जीआरपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित पति ने बताया कि वो बलिया जिले के एक कस्बे का रहने वाला है। उसका परिवार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता है। बिहार के गया जिले की युवती का परिवार भी आसनसोल में रहता है। दोनों ने दिसंबर 2020 में अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। तब से दोनों साथ-साथ रह रहे थे। युवती के परिजन शादी से नाराज थे।

बलिया में अपना कस्बा घूमने का प्लान बना दोनों सियालदह एक्सप्रेस से बलिया के लिए चले। पति को सुरेमनपुर से पहले नींद आ गई। बलिया स्टेशन पर नींद खुली तो पत्नी गायब थी। अगल-बगल के यात्रियों से मालूम हुआ कि वह सुरेमनपुर में ही ट्रेन से उतर गई है। परेशान पति बलिया से गाड़ी रिजर्व कर सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचा। फोटो दिखाकर लोगों से पत्नी के विषय में जानकारी ली। एक चाय के दुकानदार ने बताया कि युवती मेरी ही दुकान पर आई थी। ऑटो चालक के मोबाइल से किसी से बात की। उक्त व्यक्ति के आते ही उसके साथ चली गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago