बलिया में यूनिफार्म की धनराशि में बड़ा अनियमितता सामने आई है। स्कूली के प्रधानाध्यापकों और खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक जिले के 2.16 लाख बच्चे तक यूनिफार्म की राशि नहीं पहुंच पाई।
ऐसे में बीएसए ने कार्रवाई शुरु की है। BSA ने नोटिस जारी कर तीन अक्टूबर तक विलंब का कारण स्पष्ट करने को कहा है, खंड शिक्षा अधिकारियों से भी जवाब मांगा है। अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने की तैयारी चल रही है।
जानकारी के मुताबिक चालू शैक्षिक सत्र में जिले के 3.34 लाख बच्चों में प्रथम चरण में 1.57 लाख विद्यार्थियों का डाटा भेजा गया था, 91741 अभिभावकों के खाते में 117514 बच्चों के यूनिफार्म की धनराशि प्रति छात्र 1200 रुपये के हिसाब से पहुंची है। बच्चों के लिए 14.10 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। लेकिन अभी भी कई बच्चे बिना यूनिफार्म के ही स्कूल जा रहे हैं।
क्योंकि उन्हें अभी तक यूनिफार्म की राशि नहीं मिली। इस संबंध में 718 परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की लापरवाही सामने आई है। अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापकों पर आरोप लगाए हैं। बीएसए मनिराम सिंह ने कहा, आधार प्रमाणीकरण के कार्य में जो विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं, उनके प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को चेताया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोका जाएगा। बच्चों के यूनिफार्म की धनराशि जल्द आएगी।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…