Categories: बलिया

बलियाः 15 अप्रैल को जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट आएंगे मुख्य सचिव दुर्गा शंकर

बलियाः इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट में 15 अप्रैल को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है।

मुख्य सचिव मिश्र की उपस्थिति में चन्द्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टिट्यूट को सुपर स्पेशियलिट कैंसर इंस्टिट्यूट के रूप में डेवलप करने के लिए कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट के साथ एक लिखित अनुबंध होगा। मुख्य सचिव मेगा कैंप, एसजीपीजीआई से आ रही मोबाइल वैन और ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह सहित अन्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में एसजीपीजीआई के डायरेक्टर डॉ. आरके धीमन व राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. सोनिया नित्यानंद भी आ रहे हैं।

कार्यक्रम को लेकर बेल्थरारोड एसडीएम एआर फारुकी और बीडीओ सीयर मधुचंदा सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लगने वाले नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर के बारे में जानकारी ली। आधा दर्जन ग्राम प्रधानों की बैठक कर साफ सफाई अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी।

प्रशासनिक व्यवस्था, पार्किंग सुविधा एवं सुरक्षा की तैयारियों पर जोर दिया। अस्पताल कर्मियों के साथ भ्रमण कर उन्होंने पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। अस्पताल की सारी व्यवस्था सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस अस्पताल में कैंसर मरीजों की ओपीडी चल रही है। विषेशज्ञ चिकित्सकों द्वारा कीमो व सर्जरी का काम चल रहा है। आयुष्मान कार्ड से मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। दूसरी यूनिट में रेडियोथेरेपी और सिंकाई का कार्य शुरू हो जाएगा।

मऊ जनपद के शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन एवं जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट के संचालक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 अप्रैल को प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आ रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago