बलिया – कार एक्सीडेंट में SSB जवान की मौत, छुट्टियों में अपने घर आए थे संतोष सिंह

बलिया में शनिवार को सड़क हादसे में एसएसबी जवान की मौत हो गई। जहां रानीगंज बाजार से अपने घर रामनगर लौटते समय सोनबरसा-दलनछपरा मार्ग पर एसएसबी जवान की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जवान का शव कर से बाहर निकाला।

बताया जा रहा कि एसएसबी जवान संतोष कुमार सिंह छुट्टी पर अपने घर आये थे। शनिवार को वे अपने पालतू कुत्ते को कार में बैठाकर बाजार आये थे। बाजार में खरीदारी कर वापस लौटते समय उनकी कार बेकाबू होकर भगवानपुर गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जिससे संतोष सिंह और उनके पालतू कुत्ते की मौके पर मौत हो गई थी।

वहीं मौके पर पहुंची दोकटी पुलिस ने जेसीबी बुलाकर गाड़ी को पेड़ से अलग कराया। फिर कटर से काटकर संतोष सिंह और कुत्ते का शव बाहर निकाला। संतोष सिंह अपने मां बाप की इकलौते थे। संतोष सिंह की तैनाती एसएसबी गोरखपुर में थी। संतोष सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago