Categories: बलिया

बलियाः पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

बलिया के बांसडीह बीआरसी पर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों ने एनपीएस का विरोध किया। उन्होंने काली पट्टी बांध कर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की।

इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। सरकार को गंभीरता पूर्वक विचार कर इसे लागू करना चाहिए और शिक्षक, कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने तक संघर्ष करते रहेंगे।

बता दें कि शिक्षण सत्र के प्रथम दिन विद्यालयों पर शिक्षकों ने बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण किया। इसके बाद बीआरसी पर एकत्र होकर पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष डॉ घनश्याम चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, संरक्षक अरुण कुमार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष शर्मा नाथ यादव, मंत्री सुरेश कुमार वर्मा, ब्लाक कार्यकारिणी के अभय नारायण जी, अंसार, रवीन्द्र तिवारी, एहसानुल हक, हरेराम सिंह विशाल मिश्रा, शैलेन्द्र प्रसाद आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago