चंद्रशेखर जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे- अखण्ड प्रताप सिंह

बिल्थरारोड– पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी चिंतक चंद्रशेखर जी की 14 वी पुण्यतिथि युवाओं ने बड़े ही सादगी के साथ मनाई, कार्यक्रम में अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा की अगर आज का राजनेता छोटा-मोटा पदयात्रा करता हैं, तो वह सुर्खियों में आ जाता है। लेकिन चंद्रशेखर जी में गांव गरीब और किसानों को ध्यान में रखते हुए अपनी एक लम्बी पदयात्रा को पूरा किया था, न की अपने राजनैतिक लाभ और स्वार्थ के लिए। और इसलिए हम कह सकते हैं की चंद्रशेखर जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे।

तो वहीं दूसरी तरफ दीपक सिंह ने चंद्रशेखर जी को याद करते हुवे कहा कि चंद्रशेखर जी ने तमाम मुश्किलों व कठिनाइयों के बीच भी अपने समाजवादी विचार का त्याग नहीं किया! कार्यक्रम में संदीप सिंह मोनू, विशाल सिंह, अविनाश मिश्रा,खुर्शीद शेख वारसी, आजम ख़ान, अनुभव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago