यूपी से उत्तराखंड पहुंचा डेल्टा प्लस वैरिएंट, बलिया के रहने वाले युवक में हुई पुष्टि

बलिया। कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का दुनिया में कहर देखने को मिल रहा है। भारत में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का मामला सामने आया है। बलिया के रहने वाले युवक में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में कुछ समय पहले आए बीटेक के एक छात्र की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए रेंडम जांच के तहत भेजे गए 5 प्रतिशत नमूनों में उसका भी सैंपल शामिल था।

मंगलवार रात को देहरादून से युवक के सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग में डेल्टा प्लस वैरिएंट की मिलने की पुष्टि की गई। इससे बाद से ही ऊधमसिंह नगर जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि यह युवक 9 जून को ही वापस लखनऊ लौट गया था। वहीं बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका स्थानीय एड्रेस ट्रेस कर उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट जिस युवक में मिला वह लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल परिसर में रहता था। उसकी मां नर्स है। वह मूल रूप से यूपी के बलिया के रहने वाले हैं और उनके पिता वहीं खेती-बाड़ी करते हैं।

युवक लखनऊ से बीटेक कर रहा है। दिनेशपुर में भी उनका एक मकान है। यहां उसकी दादी रहती हैं। परिजनों के मुताबिक, युवक लखनऊ से बीते 29 अप्रैल को दिनेशपुर आया था और यहां अपने चाचा-चाची के घर वार्ड नंबर तीन में आया था। इसके बाद वह अपनी दादी के घर बुखसौरा कालीनगर चला गया था। परिजनों के मुताबिक, बीती 20 मई को युवक को बुखार आया था। 24 मई को युवक की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। वहीं मंगलवार को देहरादून

से स्वास्थ्य विभाग ने जिले के स्वास्थ्य विभाग को युवक के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मिलने की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को टीम ने दिनेशपुर पहुंचकर युवक के चाचा के परिवार और अन्य संभावित संपर्क में आए 17 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। वहीं इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक की दादी के घर के लिए रवाना हो गयी है। यहां भी बड़ी संख्या में र्सैंपलिंग की तैयारी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago