बलिया में फिर चुनावी संग्राम का आगाज़, ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए आज होंगे नामांकन

बलिया। बलिया में फिर से चुनावी संग्राम का आगाज़ हो गया है। 10 जुलाई को यहां ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव होने हैं। इसके लिए आज यानि गुरुवार को जिले के सभी ब्लाकों में प्रत्याशी नामांकन करेंगे। सभी ब्लाकों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी आज फॉर्म जमा करेंगे। ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन विकासखंड कार्यालयों में आज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ जुलाई को उम्मीदवार सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक पंचायत चुनाव अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 10 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

बता दे कि दुबहर ब्लाक में कुल चार नामांकन पत्र लिए गए हैं। जिसमें रीता सिंह ने दो, नीतू ने एक व जया मिश्रा ने एक फार्म लिया है। इसके अलावा हनुमानगंज ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी उषा सिंह ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है। वहीं एक अन्य प्रत्याशी ने भी नामांकन फार्म लिया है। बैरिया से दो, पंदह से तीन, बांसडीह से दो, बैरिया से एक, सीयर से दो, गड़वार से एक, सोहांव से तीन, नवानगर से दो, बेलहरी से तीन, चिलकहर से एक, रसड़ा से पांच, मनियर से तीन, मुरली छपरा से एक, रेवती से दो, नगरा से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म प्राप्त किए हैं।

कई प्रत्याशियों ने दो-दो सेट भी फार्म लिया है। वैसे आठ जुलाई को भी चुनाव लडने वाले दावेदार नामांकन के दौरान नामांकन फार्म भी ले सकते हैं। गौरतलब है कि जिले के 17 विकास खंडों में कुल 1441 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जो 10 जुलाई को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना ब्लाक प्रमुख चुनेंगे। और इस चुनाव के लिए प्रत्याशी अपनी जीत के लिए तमाम कोशिशें करने में लगे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago