बलिया के नगरा बाजार में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली से आए स्पार्की कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में पांच दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। यह पांचों दुकानें रेडीमेड दुकानें थी। जहां से भारा मात्रा में नकली प्रोडेक्ट के जींस को कब्जे में लेकर जब्त किया है। कंपनी के क्वालिटी इंस्पेक्टर सुभाष चंद की तहरीर पर पुलिस ने बाजार के नेहा रेडीमेड, आंचल साड़ी सेंटर, इद्रीसी साड़ी सेंटर, गुप्ता वस्त्रालय, धमाका जींस कार्नर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
पूरे मामले में कहा जा रहा है कि कस्बा नगरा में स्पार्की कंपनी के नकली प्रोडक्ट बेच कर जनता को गुमराह कर धोखाधड़ी की जा रही है। आपको बता दे कि पूरे कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों पर ताला जड़ कर भाग गए। वहीं पूरी कार्रवाई को लेकर पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल नगरा के पदाधिकारियों ने इसका विरोध करते हुए निंदा की है। ब्लाक अध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल और जयप्रकाश जायसवाल ने कहा कि छापेमारी के नाम पर स्पार्की कंपनी के अधिकारियों ने दुकानदारों का उत्पीड़न किया है।
साथ ही बगैर किसी अधिकारिक अनुमति के दुकानों में कपड़ों को अस्त व्यस्त किया है। वहीं कपड़े भी उठा ले गए हैं। पदाधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो व्यापार मंडल आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…