Categories: Uncategorized

अब उत्तर प्रदेश में भी बन रहा है एक और शाहीन बाग़, महिलाओं ने यो’गी को दिखाई आँख

एक तरफ जहाँ देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग़ इलाके में मु’स्लि’म महिलायें नागरिकता क़ानू’न के विरोध में लगातार आवाज़ बुलंद कर रही हैं, वहीँ दूसरी तरफ यूपी के कानपुर में भी एक और शाहीन बाग़ बना हुआ है. चमनगंज. यह इलाका मुस्लिम बाहुल्य है. यहाँ के मुहम्मद अली पार्क में नागरिकता कानून के खि’लाफ आवाज़ उठ रही है. यहाँ भी महिलाओं ने मोर्चा खोला हुआ है सर’कार के इस काले कानू’न के खिला’फ. जैसा कि शाहीन बाग़ में हो रहा है,

कुछ वैसा ही नज़ारा यहाँ का भी है. बढ़ी तादाद में महिलायें यहाँ रोज़ आती हैं. हाथों में माइक लेकर नज़्म पढ़ती हैं और मुखालफत की आवाज़ बुलंद करती हैं. बारिश हो या फिर ज़बरदस्त ठण्ड, यहाँ की औरतों का हौसले के आगे कुछ नहीं दिखता. हर रोज़ आकर यहाँ की महिलायें इंकलाबी भाषण से लोगों में हौसला भर देती हैं. नमाज़ के वक़्त नमाज़ भी पढ़ी जाती है. एक दूसरे का ख्याल रखा जाता है. इस तरह यहाँ का अनिश्चितकालीन धरना आगे बढ़ रहा है.

आपको बता दें कि बीते दिनों कानपुर में प्रदर्शन के दौरान हुई हिं’सा में तीन लोगों की मौ’त हो गयी थी, जिसके बाद पुलि’स का दमकारी रवैया देखने को मिला. सैकड़ों लोगों को उपद्रवी बता दिया गया और मुक़दमे लाड दिए गए. लेकिन इन सब के बाद भी इनकी हिम्मत में कोई कमी नहीं आई और पहले कहीं ज्यादा जोश खरोश के साथ महिलाओं ने घर से निकलकर आगे बढ़ने का फैसला किया है.

यह नज़ारा देखना अपने आप में किसी सपने से कम नहीं है. शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी कि जो महिलायें घरों में रहा करती थी और जिन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी में कभी भी किसी तरफ के विरोध प्रदर्शन या फिर फिर धरने में हिस्सा नहीं लिया, अब वही महिलाएं सड़कों पर हैं और सविंधान बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago