Categories: बलिया

बलिया : मोतियाबिंद के मरीजों का फ्री होगा ऑपरेशन, आशाएं घर-घर कर रही सर्वे

बलियाः सरकार के द्वारा नवज्योति नेत्र अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग मोतियाबिंद के मरीजों का सर्वे करा रहा है। इसके तहत आशाएं गांव-गांव में जाकर 50 साल से ऊपर वाले लोगों की आंखों की जानकारी लेंगे। इसके बाद उनकी नजदीकी सीएचसी, पीएचसी पर कराई जाएगी।

बता दें कि नवज्योति नेत्र अभियान के तहत मोतयाबिंद के मरीजों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। इसके तहत आशाएं गांवों में जाएंगी और 50 साल से ऊपर के लोगों को तीन मीटर दूर खड़ा करके अंगुली दिखाएंगी। अगर व्यक्ति उंगलियों की संख्या सही से नहीं बता पाता है तो उसका नाम लिस्ट में लिखा जाएगा। इसके बाद उस व्यक्ति की जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराई जाएगी।

सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों, आशाओं को सभी ब्लॉकों का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे शासन को भेजा जाएगा। सूची में शामिल मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन से एक सप्ताह पहले जिला मुख्यालय से मरीजों की सूची संबंधित आशा को भेज दी जाएगी। जिसमें मरीज के नाम के साथ-साथ उस जगह का नाम लिखा होगा, जहां मरीज को मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा।

जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल को सेंटर बनाया गया है, जहां मोतियाबिंद के ऑपरेशन होंगे। इसके साथ ही दो प्राइवेट अस्पताल को भी अभियान के तहत मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने के लिए अनुमति दी जाएगी। सभी ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे। अगर अस्पताल चाहे तो ऑपरेशन करने के लिए आवेदन दे सकता है।

सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार का कहना है किलशासन की ओर से जिले में मोतियाबिंद के मरीजों का डाटा एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसके बाद मरीजों को चिह्नित अस्पताल में सर्दी के मौसम में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago