बलिया। बीते दिनों सुभासपा छोड़ चुके मऊ के जिला अध्यक्ष रामजीत राजभर ने पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि माफिया मुख्तार अंसारी के पैसे से जमीन पर अतिक्रमण कर बलिया में पार्टी का केंद्रीय कार्यालय बनाया गया है।
रामजीत राजभर ने कहा कि उस दफ्तर को बनाने में जो पैसा लगा है वो मुख्तार अंसारी का है। राजभर समाज पूछ रहा है कि वो केंद्रीय कार्यालय किसके पैसे से बना है लेकिन ओम प्रकाश राजभर के पास जवाब नहीं है। वो एक राजभर की जमीन है, जो एक नहर पर मकान बना है। मैं मुख्यमंत्री योगी से मांग कर रहा हूं कि उसकी जांच कराकर ध्वस्त किया जाएगा।
बता दें कि रामजीत राजभर ने अभी दो दिन पहले ही पार्टी छोड़ी है। पार्टी से अलग होते ही उन्होंने सुभासपा प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नेताओं के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि, “इन्हें हमने नेता बनाया है वे किसी के बहकावे में आकर ये सब बाते बोल रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” वहीं रामजीत राजभर ने ये भी कहा कि ओपी राजभर ने पैसा लेकर अब्बास अंसारी को टिकट दिया है।
गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और वर्तमान में विधायक है। लेकिन अब्बास फरार चल रहे हैं। अब रामजीत राजभर ने मुख्तार अंसारी से सुभासपा प्रमुख के मिले होने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी जब ओमप्रकाश राजभर सुभासपा के लिए सावधान यात्रा कर रहे थे, तब भी कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर राजभर पर गंभीर आरोप लगाए थे। ओमप्रकाश राजभर पर उनके पूर्व साथियों के द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…