Categories: बलिया

बलियाः कल से 15 सितंबर तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कई गाड़ियों का रुट परिवर्तित

रेलवे ने वाराणसी मंडल पर गाजीपुर सिटी-बलिया खंड पर गाजीपुर-सहबाज कुली-युसूफपुर स्टेशनों पर दोहरीकरण का कार्य चालू है। जिसके चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। कई ट्रेनें निरस्त किया गया है। कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन व नियंत्रण को लेकर सूचना जारी की है।

जिन ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। उसमें छपरा से 12 से 15 सितम्बर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 12 से 15 सितम्बर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बलिया से 12, 13 एवं 15 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। प्रयागराज रामबाग से 12, 13 एवं 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

वहीं कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित हुआ है। आनन्द विहार टर्मिनस से 13 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। रक्सौल से 11 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। छपरा से 12 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

नई दिल्ली से 11, 12 एवं 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। बरौनी से 12 एवं 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गोंदिया से 11, 13 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। नई दिल्ली से 12 एवं 13 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।

आनन्द विहार टर्मिनस से 11 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11, 13 एवं 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। दिल्ली से 11 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। बरौनी से 12 एवं 15 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

सूरत से 12 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। अम्बाला से 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14524 अम्बाला-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। छपरा से 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। नई दिल्ली से 15 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।

वाराणसी सिटी से 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 04056 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।

बलिया से 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। छपरा से 12 से 15 सितम्बर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। औड़िहार से 12 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 05136 औड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।

कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन किया गया है। जिसमें कोलकाता से 11 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस बलिया स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी बलिया-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 11 एवं 13 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22420 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 12 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22434 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। प्रयागराज संगम से 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05438 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी

शार्ट ओरिजिनेशन में गाजीपुर सिटी से 12 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस बलिया से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-बलिया के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 12 एवं 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22419 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस औड़िहार से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 13 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस औड़िहार से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी। दुर्ग से 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago