बलियाः नहर में डूबने से युवक की मौत, मानसिक रुप से था बीमार

बेल्थरा रोड के उभांव थाना क्षेत्र के अवांया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दोहरी घाट सहायक परियोजना नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक मानसिक रोगी बताया जा रहा है। जो रविवार को करीब 9.30 बजे अपने घर से बाहर निकला था। काफी देर तक युवक लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश की।

इसी दौरान किसी ने उन्हें दोहरी घाट सहायक परियोजना के शहर में ढूढने को कहा। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और युवक को तलाशा। बाद में परियोजना के कर्मचारियों से अनुरोध कर पानी बंद करवाया। जिसके बाद युवक की खोज शुरु की। वहीं युवक गांव से लगभग 2 किलोमीटर आगे कच्ची नहर के पास मिला।

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश अपने तीन भाईयों बृजेश व मुकेश तिवारी में सबसे छोटा था। वह मानसिक रुप से अस्वस्थ था। बीते 5 सालों से उसका इलाज चल रहा था। उसके घर की माली हालत अच्छी नहीं थी। मृतक का 3 वर्ष का एक बेटा गौरव है। वहीं घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago