बलिया की युवती के साथ रेप मामले से बसपा सांसद अतुल राय किसी तरह बच निकले लेकिन अभी भी उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। वाराणसी के लंका थाने में उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क किया।
पुलिस प्रशासन ने सांसद के पैतृक गांव वीरपुर में दबिश देते हुए कार्रवाई की। रविवार सुबह वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के आदेश पर पुलिस टीम और गाजीपुर के प्रशासन अधिकारी वीरपुर पहुंचे। जहां पैतृक गांव के साथ ही आसपास के गांव मौजे परियां खुर्द, चकभागो, वाजिदपुर की संपत्ति को कुर्क किया गया। लिस ने नोटिस चस्पा कर भूमि को न्यायालय के आधीन करने की उद्घोषणा की।, साथ ही भूमि के लिए मुहम्मदाबाद तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया है।
प्रशासनिक कार्रवाई में कुल 1.418 हेक्टेयर कृषि भूमि कुर्क की गई है। इसकी सरकारी कीमत 59 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है। हालांकि इन भूखंड की बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस दौरान वाराणसी से भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दूबे, एसआई भ्रूण कुमार शाही, राजकुमार वर्मा, गाजीपुर के सीओ गौरव कुमार तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, सहित काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बता दें कि पीड़ित युवती के सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह के बाद राय पर गैंगस्टर एक्ट लगा था।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…