बलियाः मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज, प्रभारी CMS बोले…..पता नहीं था अस्पताल में जेनरेटर है

बलिया। जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं की खबरें आई दिन सामने आती हैं लेकिन इस बार सरकारी लापरवाही की इंतेहा नजर आई है। जहां अस्पताल में बिजली न होने पर टार्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया गया। करीब 1 घंटे तक अस्पताल में बिजली गुल रही। इस बीच मरीज परेशान होते रहे।
इसके बाद जेनरेटर चालू किया गया तब जाकर अस्पताल में रोशनी आई। बता दें कि शनिवार को दिन में अचानक चार बजे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इससे आपातकालीन कक्ष, मेडिकल वार्ड, डेंगू वार्ड, बर्न वार्ड, ब्लड बैंक समेत अन्य वार्डों में अचानक अंधेरा छा गया।
मरीज और उनके परिजन परेशान होते रहे। एक घंटे तक अस्पताल में जेनरेटर तक चालू नहीं किया गया। मरीज इंतजार करते रहे लेकिन इमरजेंसी के लिए अस्पताल में लगा जेनरेटर भी चालू नहीं हुआ। बिजली गुल होने पर चिकित्सक मोबाइल की रोशनी में इलाज करते दिखाई दिए।
वहीं इस लापरवाही पर जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉक्टर आरडी राम का कहना है कि बिजली कटने की जानकारी मुझे नहीं थी। शायद जेनरेटर में तेल नहीं होगा और ऑपरेटर तेल लेने गया हो। इस वजह से जेनरेटर चालू करने में विलंब हुआ होगा।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago