Categories: बलिया

बलिया : गबन के आरोप में ग्राम प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक पर मुकदमा दर्ज

बलिया  में  12.24 लाख रुपये के गबन के आरोप में प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मुकदमा सहायक विकास अधिकारी ( रेवती) विनोद पांडे ने गोपालनगर की ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक के खिलाफ धारा 467, 468, 471 व 409 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण सिंह ने पांच सितंबर को रेवती ब्लाक की ग्राम पंचायत गोपाल नगर में वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 में जारी धनराशि के सापेक्ष हुए कार्यों की जांच की। इसमें ग्राम पंचायत में स्ट्रीट लाइट व स्कूल फर्नीचर में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक द्वारा 2 लाख 84 हजार 135 रुपया का अतिरिक्त आहरण करने की बात सामने आयी।

वहीं, वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 में बिना कार्य कराए ही पंचायत सचिव व प्रधान द्वारा 9 लाख 40 हजार 792 रुपया कूटरचित तरीके से आहरण कर सरकारी धन का गबन कर लिया गया है। मामले में ग्राम विकास अधिकारी श्रीप्रकाश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान किरन देवी व तकनीकी सहायक प्रमोद कुमार सिंह न सिर्फ दोषी पाये गये, बल्कि 12 लाख 24 हजार 927 रुपया सरकारी धन के गबन का आरोप भी तय हुआ। इसी क्रम में सहायक विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी श्रीप्रकाश कुमार सिंह (निवासी आमघाट), ग्राम प्रधान किरन देवी पत्नी अभिमन्यु यादव (निवासी गोपाल नगर) व तकनीकी सहायक प्रमोद कुमार सिंह (निवासी रेवती) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago