Categories: बलिया

बलिया में इस गांव के प्रधान पति और रोजगार सहायक पर केस दर्ज

बलिया पुलिस ने सिकंदरापुर ब्लॉक के प्रधान पति और रोजगार सेवक के खिलाफ बलवा, लूट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने करीब पांच माह पुराने मामले में ये कार्रवाई की है।

बता दें कि नगरा ब्लाक के सिकंदरापुर के प्रधान पति पर गांव के विकास में अनियमितता और एक व्यक्ति सुरेंद्र यादव को मारपीट कर जख्मी करने और दुकान से पैसे लूटने का आरोप है।

मामले में सुरेंद्र यादव ने शिकायत की कि सिकन्दरापुर की प्रधान सुनीता देवी द्वारा गांव में किये गये गुणवत्ताविहीन कार्य की जांच, विकास कार्य में घोर अनियमितता और गलत तरीके से धन के आहरण किया गया है। सुरेंद्र ने इसकी जांच के लिये उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने हेतु डीएम से गुहार लगाई थी।

इससे नाराज प्रधान पति ओमप्रकाश यादव रोजगार सेवक आनंद श्रीवास्तव ने अन्य लोगों के साथ शिकायतकर्ता की दुकान पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ कर 20 हजार रूपये लेकर भाग गया।
हमले मे शिकायतकर्ता सुरेंद्र यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने प्रधानपति ओमप्रकाश यादव, रोजगार सेवक आनंद श्रीवास्तव, कमला यादव, अरविंद यादव, रामबहादुर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago