बलिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बिजली के खंभे से जा टकराई। बाइक और ठेला चालक गंभीर रुप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कार बैरिया से बलिया की ओर जा रही थी। कार ने रेवती थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी बाइक सवार कन्हैया लाल चौधरी पुत्र स्व. रामदुलार चौधरी (55) को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कन्हैया लाल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद कार ने पचरुखिया से रामगढ़ के तरफ अपने ठेले पर आटा की बोरी लेकर रामगढ़ आ रहे हल्दी थाना क्षेत्र के तिवारी टोला निवासी ठेला चालक सुशील पासवान पुत्र रामजी पासवान (35) को भी अपने चपेट में ले लिया। ठेला चालक सुशील कुमार पासवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ठेले की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद कार बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में जोरदार धमाका हुआ। लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन कार सवार लोग मौके से भाग निकले। लोगों ने घायलों को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…