बलिया। लाइव सुसाइड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बलिया पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देशन में पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की है।
बता दें कि व्यापारी नंदलाल गुप्ता को कुछ लोगों के द्वारा जबरदस्ती प्रताड़ित किया जा रहा था और फर्जी तरीके से उनकी आवासीय भूमि की रजिस्ट्री कराकर मानसिक रूप से दबाव बनाया जा रहा था। इसी दबाव के चलते नंदलाल गुप्ता ने फेसबुक पर अपनी पीड़ा बयां करते हुए सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत के बाद वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
इस मामले में पुलिस ने घटना की बाद से ही जांच शुरू कर दी थी। आज पुलिस ने दो आरोपियों राजू उर्फ राजीव मिश्रा पुत्र स्व0 पारस नाथ मिश्रा निवासी परिखरा थाना बांसडीह रोड बलिया, अवधेश ठाकुर पुत्र स्व0 विश्वनाथ ठाकुर निवासी अमृत पाली थाना कोतवाली जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…