बलिया में अवैध बालू खनन से जुड़ा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में कार्यवाही हुई है। सूत्रों के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी प्रभारी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक चांद दियर गांव के निवासी सुनील प्रसाद ने मंगलवार को बैरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार उसने सोशल मीडिया पर क्षेत्र में अवैध बालू खनन का वीडियो साझा किया था, जिसमें बाद गणेश पांडेय और तीन अन्य लोगों ने उस पर एक होटल में हमला किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
सुनील की शिकायत के आधार पर चांद दियर पुलिस चौकी के प्रभारी गणेश पांडेय सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बैरिया थाने के प्रभारी शिवशंकर सिंह के मुताबिक सुनील प्रसाद ने घटना 18 अप्रैल की बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…