Categories: बलिया

बलियाः स्कॉलरशिप न मिलने से परेशान छात्रों ने राज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन

बलिया के महाविद्यालयों में छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं दी जा रही है। जिससे परेशान जामुना राम महाविद्यालय और जमुना राम मेमोरियल के समस्त छात्रों ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।

ज्ञापन के जरिए छात्रों ने बताया कि बलिया जनपद के जमुना राम महाविद्यालय, चितबडागाँव बलिया के सत्र 2021-23 के बी०एड० के समस्त छात्र एवं छात्राओं को सत्र 2022 का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति व फीस प्रतिपूर्ति अभी तक नहीं हो पायी है. बी०एड० के सभी छात्र व छात्राओं को छात्रवृति न मिलने की वजह से भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों ने कर्ज लेकर अपने बच्चों को पढ़ने भेजा था। अब फीस प्रतिपूर्ति न होने की वजह से उनपर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।

छात्रों का कहना है कि हमें छात्रवृत्ति देने की बजाए सम्बन्धित विभाग अलग-अलग नये नये मैसेज दे रहा है। अगर छात्रवृत्ति नहीं मिली तो हम सभी छात्र छात्राओं की पढ़ाई बन्द हो सकती है। ऐसे में सभी छात्रों ने छात्रवृत्ति दिए जाने की मांग की है।

वहीं सांसद नीरज शेखर ने छात्रों की मांग जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया और उनके सात दिन का समय मांगा। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार के समक्ष उनकी बात रखेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मनीष कुमार पांडेय, सौरभ कुमार मिश्रा, अनूप यादव, प्रेम प्रताप यादव व नीलू यादव, शालू सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, सावित्री राय रिशु प्रियंका, प्रीति, विप्लव सिंह, सौरभ राय, कुंज पंडिय, रोहित सिंह, आशीष यादव, अनुराग, गौरव आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago