Categories: बलिया

बलिया में भाजपा नेता से मारपीट के मामले में सपा विधानसभा अध्यक्ष समेत 2 के खिलाफ केस दर्ज

बलिया में एसडीएम सिकंदरपुर के चेंबर के बाहर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव और सपा नेता अनंत मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लाल बचन शर्मा ने बताया कि वे सोमवार को सिकंदरपुर एसडीएम से मिलने के लिए चेंबर के सामने लाइन में खड़े थे। उनके साथ कपिल मुनि गुप्ता निवासी बस स्टेशन मनियर रोड भी खड़े थे। इस दौरान सपा नेता अनंत मिश्रा निवासी और रामजी यादव विधान सभा अध्यक्ष सिकंदरपुर निवासी बारूपुर एसडीएम कार्यालय में जबरदस्ती घुस गए। जब काफी देर तक वो बाहर नहीं निकले तो लालबचन अंदर गए।

लाल बचन ने अपनी बात कहने की कोशिश की, लेकिन अनंत मिश्रा और रामजी यादव उन्हें गाली देने लगे। उन्होंने लाल बचन की गर्दन में हाथ लगाते हुए धक्का देते हुए बाहर निकाल दिया। दीवार से टकराकर वो बेहोश हो गए। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago