Categories: बलिया

बलिया जिला अस्पताल के चिकित्सक मरीजों को नहीं लिख पाएंगे बाहर की दवाईयां, होगी कार्रवाई

बलिया जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवा और जांच लिखने के कई मामले सामने आ रहे थे। इसे लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। अब बाहर की दवा लिखने पर चिकित्सकों पर कार्रवाई होगी। मरीजों को शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।

बता दें कि सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी ने तीन व्हाट्सऐप और मोबाइल फोन नंबर अस्पताल परिसर में चस्पा करवाए हैं। सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी ने कहा कि सरकारी अस्पताल का डॉक्टर बाहर की दवा व जांच लिखता है तो मरीज या तीमारदार दिए गए किसी भी नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकता है। डॉक्टर पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। अगर जरूरी हुआ तो मरीज को दवा का पैसा डॉक्टर वापस करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए डॉ. अभिषेक मिश्रा का 9170000085, मुरली श्रीवास्तव 9450488595 और शैलेंद्र पांडेय का मोबाइल नंबर 8299589591 कागज पर चस्पा करवाया गया है। इन नंबरों पर आने वाली शिकायतों की सीएमओ स्वयं अपने स्तर से जांच करेंगे। मरीज के लिए लिखी गई दवा जीवनरक्षक है या कमीशन के चक्कर में बाहर की दवा लिखी गई है, तो कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago