Categories: नौकरी

सिपाहियों की भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन 24 अगस्त तक लिए जाएंगे जबकि फीस 28 अगस्त तक जमा की जा सकेगी।.

इस आशय की सूचना एसएससी की वेबसाइट पर जारी की गई है। सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई से ही शुरू होने थे लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो सका। 24 जुलाई को आयोग की वेबसाइट पर इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन अपलोड कर दिया जाएगा।.

आयोग की बनी नई वेबसाइट: ऑनलाइन आवेदन देरी से शुरू होने की एक वजह यह है कि एसएससी मुख्यालय ने अपनी वेबसाइट के कलेवर को बदलते हुए नई वेबसाइट लांच की है। पुरानी वेबसाइट को भी नई वेबसाइट से लिंक किया गया है। नई वेबसाइट को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने का प्रयास किया गया है। इस वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को नए सिरे से वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वन टाइम रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत गाइडलाइन वेबसाइट पर अपलोड है।.

दरअसल, एसएससी ने अपनी नई वेबसाइट को लांच किया है, जिसकी वजह से आवेदन प्रक्रिया में देरी हुई. पुरानी वेबसाइट को भी नई से लिंक किया गया है. इस वेबसाइट पर अभ्यर्थियों को नए सिरे से वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

अभ्यर्थी मध्य क्षेत्र की वेबसाइट http://www.ssc-cr.org/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस बार सिपाही भारती परीक्षा के लिए एक अहम बदलाव किया गया है. मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा 2018 में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा से पहले मेडिकल कराया जाता था. इस बार पहले लिखित परीक्षा होगी. सफल परीक्षार्थियों का ही मेडिकल कराया जायेगा.

एसएससी सिपाही भर्ती परीक्षा के तहत चयनित अभ्यर्थियों को केंद्रीय सुरक्षा बलों जैसे सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, आईटीबीपी, सशस्त्र सीमा बल, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में नियुक्ति दी जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago