कस्बे के रमेश पटेल की संदिग्ध हालात में हुई मौत के राजफाश को लेकर भारत आजाद पार्टी की ओर से किया गया आंदोलन अधिकारियों ने आश्वासन देकर समाप्त करा दिया था। तय समय में इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी ने एक बार फिर अनशन का निर्णय किया है।.
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र पटेल व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव मानव ने कहा कि चार मई को अबूझ हाल में रमेश पटेल की मौत हो गई। घटना के राजफाश को लेकर पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन किया। धरना प्रदर्शन व अनशन के बाद एसडीएम राधेश्याम पाठक व क्षेत्राधिकारी अवधेश चौधरी ने आंदोलनकारियों से वार्ता की तथा एक पखवारे में घटना के राजफाश का भरोसा दिलाया था। सरकारी आश्वासन की अवधि 26 जुलाई को समाप्त हो रही है। ऐसे में अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रभावी कार्यवाही नहीं होने की दशा में पुन: अनशन करने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि अनशन के संबंध में प्रदेश के राज्यपाल, सीएम , मानवाधिकार आयोग समेत को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। नेताओं ने कहा कि पहले की तरह तिरनई खिजिरपुर चट्टी पर ही फिर अनशन शुरू किया जाएगा।.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…