सिकन्दरपुर- पीने के पानी के लिए परेशान हैं लोग, सुनने वाला कोई नहीं

सिकन्दरपुर ( बलिया) आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के भी घरो में लगे हैंडपंपों के पानी ने आम लोगों का साथ छोड़ दिया है । जिससे कस्बे में पीने के पानी के लिए भी लोग परेशान है । कस्बे के प्रमुख मोहल्लों चांदनी चौक, डोमनपुरा ,मोहल्ला गांधी, मोहल्ला मिल्की में लगे हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जब लाइट आ रही है तो लोग जिनके घरों में समरसेबल लगा है पानी के लिए उनके यंहा लाइन लगा कर भीड़ इकट्ठा कर दे रहे हैं । जिसको लेकर नगर पंचायत के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश भी है ।

सभासद प्रतिनिधि मुन्ना हाशमी ने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा पानी टंकी की सप्लाई रहते हुए भी समय समय से पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है जिससे लोगो को पानी पीने के लिए समय से नही उपलब्ध नही हो पा रहा है ।अगर समय रहते सिकंदरपुर के लोगों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो हम लोग सड़कों पर उतरने का काम करेंगे। यही नही साफ सफाई के नाम पर पूरी तरह से फेल

उन्हों ने कहा की कस्बा क्षेत्र के किसी भी वार्ड में साफ सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है साफ सफाई का कोई टाइम टेबल नहीं है जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा पड़ा है सड़क के गड्ढों में तब्दील हो गई हैं नालियां सड़कों पर बह रही है पूरे कस्बे में गंदगी का अंबार लगा पड़ा है शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।

इस सम्बंध में समाजवादी पार्टी के नगर उपाध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा की सिकन्दरपुर के वर्तमान नगर अध्यक्ष की तानाशाह रवैया नगर वासियों के लिए बर्दास्त से बाहर होता जा रहा है । यह सिकन्दरपुर का दुर्भाग्य है की एक ऐसा नगर अध्यक्ष चुन लिया गया जिसको की आम आम नागरिकों की समस्याओं से कोई लेना देना तक नहीं।नगर में गिरते भू-जल स्तर पर गम्भीर चिंता जताई
उन्हों ने कहा की वर्तमान समय में पूरे नगर क्षेत्र में पानी जलस्तर दिन-ब-दिन गिरता ही जा रहा है नगर वासियों को पानी के लिए बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है नगर प्रशासन की तरफ से कहीं पर भी पानी की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे कि आम जनों को पानी की समस्या का समाधान हो सके।
पूरे नगर पंचायत में किसी भी वार्ड में एक भी पानी की टैंकर की व्यवस्था नहीं की गई है।
तथा वाटर सप्लाई में भी भारी कटौती की जा रही है जिससे लोगों को पीने तक का भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा है पूरे दिन में एक बार ही सप्लाई दी जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago