Good News- इस भयंकर जन्मजात बीमारी का इलाज अब बलिया में हुआ संभव

बलिया में जन्म से ही टेढ़े-मेढ़े हाथ-पैर वाले बच्चों का इलाज अब संभव हो सकेगा। जिले में जन्मजात हाथ-पैर से विकलांग बच्चों का उपचार राष्ट्रीय बाल विकास कार्यक्रम आरबीएसके की सहायता से होगी। जिला अस्पताल में हर सप्ताह मंगलवार को मीरेकल फीट इंडिया एक क्लब फुट क्लीनिक खोलेगी। जहां दो साल की उम्र तक के ऐसे बच्चों का उपचार किया जाएगा। पोसेटी तकनीक के द्वारा ऐसे बच्चों को ठीक किया जाएगा। बलिया जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि “बलिया जिला अस्पताल में यह इलाज शुरू किया जा चुका है।अब तक हमारे यहां कुल चार बच्चे आए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। इन बच्चों में 70 प्रतिशत तक सुधार देखा जा रहा है।” बता दें कि मिरेकल फीट इंडिया बलिया के अलावा वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, सोनभद्र समेत कुल 34 जनपदों में यह काम कर रहा है। हालांकि बलिया में अभी सिर्फ दो साल तक के बच्चों का ही इलाज हो रहा है। अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई कि दो से पांच साल तक के बच्चों का उपचार वाराणसी में होगा।

आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि क्लब फुट के कारण जन्म से ही कई बच्चे अपने पैर पर खड़े नहीं हो पाते हैं। ऐसे बच्चों के पैर का इलाज पोसेटी तकनीकी के जरिए किया जाता है। पोसेटी तकनीक में लगभग पांच से आठ हफ्ते का समय लगता है। इसके बाद एक ऑपरेशन किया जाता है। ऑपरेशन से बच्चों के पैर को सामान्य स्थिति में लाने में मदद मिलती है।आठ सौ में से एक बच्चा है इस बीमारी का शिकार- भारत में आठ सौ में से एक बच्चा क्लब फुट बीमारी का शिकार है। बलिया जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा कार्यालय के सभागार में मिरेकल फीट इंडिया ने एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सकों और बीपीएम ने भाग लिया। कार्यक्रम में टेढ़े-मेढ़े पैर वाले बच्चों के बीमारी के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण दे रहे भूपेश ने बताया कि इस बीमारी के कारणों का अब तक पता नहीं लगाया जा सका है। उन्होंने बताया कि संस्था लगभग चौदह सौ बच्चों का उपचार कर रही है। जिनमें नौ सौ बच्चों में सुधार देखा गया है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago