बलिया- अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों का धरना खत्म

बलिया जिला अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों ने आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म कर दिया है। छात्रों ने अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया। छात्रों ने जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। साथ ही अन्य मांगों को लेकर भी वह धरना कर रहे थे। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर धरना को खत्म करा दिया है। जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार को लेकर चल रहा छात्रों को धरना प्रदर्शन शुक्रवार की देर शाम अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह और सीओ भूषण वर्मा ने छात्रों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।सिटी मजिस्ट्रेट ने जूस पिलाकर धरना को खत्म कराया। और छात्रों को भरोसा दियाला कि उनकी मांगों को माना जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं करेंगे। तीन साल से अधिक जमे अधिकारियों कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर पत्र लिखा जायेगा। वहीं सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी शासन को भेजा जायेगा। छात्र नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे पर सार्थक पहल की जाएगी। इस मौके पर नागेंद्र बहादुर सिंह, शिप्रांत सिंह, आशुतोष ओझा, विकास पाण्डेय लाला आदि छात्र नेता मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago