बलिया- पत्रकार को मैजिक वाहन ने मारी टक्टर, SHO ने उल्टा पत्रकार को ही समझाया

बलिया। सिकंदरपुर में एक पत्रकार को मैजिक चालक ने टक्कर मार दी। और SHO ने मैजिक चालक से पूछताछ करने की जगह पत्रकार को ही समझाइश दी है। जिससे नाराज पत्रकार ने SHO की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और SHO के व्यवहार को पत्रकारों के साथ सहीं नहीं ठहराया। कहा कि एक पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार हुआ है तो आम जनता क्या भरोसा करेगी।दरअसल शुक्रवार की शाम को सिकन्दरपुर चौराहे पर संवाददाता अरविंद पांडे की पैशन प्लस गाड़ी को बलिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक मैजिक वाले ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटर साइकिल का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में किसी तरह बाइक को उठाया। थाने पहुंचने पर मैजिक चालक और पत्रकार अरविंद पांडे ने अपनी बात एसएचओ सुभाष चंद्र यादव को बताई। जहां एसएचओ ने उल्टा पत्रकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गलती आपकी है।

जब पत्रकार ने कहा कि सवारी को भेज दीजिए और मैजिक चालक का लाइसेंस और गाड़ी का कागज चेक करिए तो एसएचओ नें पत्रकार को समझाते हुए यह कहा कि यह कौन सा मामला है।कि आप बात का बतंगड़ बना रहे हैं ऐसा कह कर मैजिक वाले को घर जाने के लिए छोड़ दिया। वहीं इस मामले पर पत्रकार अरविंद पाण्डेय ने कहा है कि अभी दो-चार दिन ही हुआ है एसएचओ साहब को सिकन्दरपुर थाने पर तैनात हुए और पत्रकारों के प्रति इनका व्यवहार कहीं न कहीं सवालिया निशान उठा रहा है उनके कार्य प्रणाली पर। एक पत्रकार के साथ ऐसा व्यवहार हुआ है तो आम जनता क्या भरोसा करेगी इन पर।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago