Categories: बलिया

मऊ-बलिया सीमा के बीच मिला युवक का जला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बलिया जिले की सीमा से महज 50 मीटर दूर मऊ- गोरखपुर रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मऊ में हलधरपुर थाना क्षेत्र के सकरा ग्राम पंचायत के पास मऊ-गोरखपुर रेलखंड के रेलवे ट्रैक पर युवक का जला हुआ शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। शव इतनी बुरी तरह से जला है कि इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

गुरुवार की सुबह खेत में काम करने गए किसानों ने देखा कि ग्राम पंचायत सकरा के बिजुली पुरवा के पास से गुजरी रेलवे ट्रैक पर एक शव है। जो कि बुरी तरह से जला हुआ है। इसकी सूचना ग्राम प्रधान के साथ हलधरपुर पुलिस को दी।

घटनास्थल बलिया जिले की सीमा महज 50 मीटर दूर है। ऐसे में युवक की हत्या कर उसका शव मऊ जिले में फेंकने की आशंकाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। घटना के संबंध में एसओ ने बताया कि मृतक की उम्र 18 से 20 साल के बीच है, शव के बुरी तरह से जले होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago