Categories: बलिया

बलिया – 2 गांव में 2 चोर रंगे हाथ पकड़ाए, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के 2 अलग-अलग गांवों में चोरी करते 2 चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। फिर ग्रामीणों ने चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि जगदेव ढाही निवासी दिनेश पासवान उर्फ भूतनाथ के दरवाजे पर खड़ी ई- रिक्शा की बैटरी बुधवार की रात खोल रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान गोविन्दपुर निवासी गोविन्द के रूप में हुई।

वहीं गोन्हिया छपरा निवासी श्याम बिहारी सिंह का मोबाइल फोन चुराकर भाग रहे उसी गांव के आशीष सिंह को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों आरोपितों के पास से चोरी का सामान बरामद कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

मामले में एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों चोर रंगेहाथ पकड़े गए थे। दोनों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। इसलिए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago