बलिया-आरा नई लाइन बिछाने की जगी आस, सर्वे के लिए बजट स्वीकृत

बलिया। बजट में रेलवे के लिए सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। जहां बलिया- आरा नई रेलवे लाइन के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। पटना रूट से जिले का जुड़ाव होगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने नई लाइन बिछाने के लिए सर्वे के लिए बजट की स्वीकृत दी है। जिसकी लागत 16.25 लाख रुपये आयी है, जिसमें 8 लाख पिछले साल खर्च हुआ है। इस वित्तीय वर्ष के लिए 7.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही सर्वेक्षण काम शुरू होगा। इसके पहले मध्य रेलवे सर्वे करवा रहा था।

नई लाइन सहतवार स्टेशन के पास से सोनवानी, हल्दी के पूरब से होते हुए गंगा नदी पार नैनीजोर के सटे हुए आरा-बक्सर लाइन से जुड़ेगी। दोनों स्टेशनों के बीच 65 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछेगी। पहले की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार रेलवे लाइन आरा से जगजीवन हाल्ट होते हुए मसाढ़ हाल्ट के बाद धमार और उमरांव गंज, धमवल, नैनीजोर, कृपालपुर, सोहिलपुर के रास्ते बलिया पहुंचेगी। फिर धामवल हाल्ट और नैनीजोर स्टेशन होगा। यहीं से लाइन गंगा नदी पार कर बलिया में प्रवेश करेगी यूपी में पहला स्टेशन कृपालपुर होगा।

वहीं नैनीजोर और कृपालपुर स्टेशन के बीच की दूरी लगभग साढ़े 3 किलोमीटर होगी और इसी के बीच गंगा नदी पर रेल पुल प्रस्तावित है। सर्वे के अनुसार इसके बाद सोहिलपुर स्टेशन और बलिया स्टेशन आएगा। डीपीआर में ही परियोजना लागत का खुलासा होगा। रेल बजट में छपरा-फेफना और छपरा औड़िहार और प्रयागराज लाइन की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए अतिरिक्त धन स्वीकृत हुआ है।

चितबड़ागांव और फेफना स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाई जाएगी। बलिया रेलवे स्टेशन पर 20 करोड़ की लागत में स्टेशन का सुंदरीकरण और निर्माण हो रहा है। सुरेमनपुर और बकुल्हा स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। कुछ नई ट्रेनों के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे को धन मिला है। वाराणसी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि बलिया-आरा नई रेलवे लाइन के सर्वेक्षण के लिए धन स्वीकृत हुआ है। इससे लाइन निर्माण की आस जगी है। दोनों राज्यों का रेलवे लाइन से जुड़ाव होने पर व्यापार क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago