Categories: बलिया

बलिया में लोगों को जलजमाव की समस्या से मिलेगी निजात, जलनिकासी परियोजना की मंत्री दयाशंकर ने शुरुआत की

बलिया में अब लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात मिलने वाली हैं। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर ने नगर और आसपास के गांवों को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए विजयीपुर रेगुलेटर की क्षमता बढ़ाने के काम की शुरुआत की। उन्होंने DM सौम्या अग्रवाल सहित सभी अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेगुलेटर का भूमि पूजन और फीता काट कर शुभारम्भ किया।

इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि रेगुलेटर बनने के बाद नगर और आसपास के 27 गांवों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि यह समस्या काफी जटिल है और इसके समाधान के लिए शुरू से ही कटिबद्ध था। चुनाव के दौरान घोषणा भी की गई थी।यह पूरा प्रोजेक्ट 4 करोड़ रुपये से अधिक का है जिसमें शासन से अभी दो करोड़ रुपये का बजट आ भी गया है।

साथ ही कहा कि यह काम इसी साल जून में पूरा हो जाएगा जिससे बरसात में लोगों को जलजमाव से निश्चित तौर पर निजात मिलेगी। यह रेगुलेटर आजादी से पहले का बना है इसलिए जीर्णोद्धार जरूरी है। तत्कालिक रेगुलेटर से हर साल जलजमाव की स्थिति होती है जिससे किसानों की फसलें हर साल चौपट हो जाती है।

पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कटहल नाला हमेशा ओवरफ्लो हो जाता है ऐसे में आमजन को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चुनाव में की घोषणा को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। जिसके लिए लगातार कोशिश हो रही है। रेगुलेटर बनने के बाद 1000 क्यूबेक प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी की निकासी होने लगेगी। इस मौके पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ,सीडीओ प्रवीण वर्मा ,वीरेंद्र पाठक, टूनजी आदि मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago