Categories: featured

बलिया में बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन- ब्राहम्णों को रिझाने के लिए सतीश मिश्रा ने दिया यह बयान

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा लगातार ब्राह्मणों को साधने के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन (ब्राह्मण सम्मेलन) कर रही है। इसी वजह से बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा इन दिनों पूर्वांचल के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने बलिया में ब्राह्मणों को लुभाने पहुंचे। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा सबसे पहले विधायक उमाशंकर सिंह के गांव स्थित खाकी बाबा मंदिर पहुंचे। इसके बाद प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत किए। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मणों का सम्मान लौटाने की बात पर जोर दिया।

सतीश चंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि बसपा की सरकार बनने के बाद हम ब्राह्मणों का मान-सम्मान फिर से लौटाएंगे। उन्होंने कहा कि बसपा में किसी भी छोटे दल का विलय नहीं होगा और ना किसी के साथ गठबंधन किया जाएगा। बसपा अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। ज्ञात हो कि बसपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन के बाद से यूपी की सियासत तेज हो गई है। बसपा ने २००७ विधानसभा चुनाव के पुराने फॉर्मूले पर लौटते हुए जुलाई से अयोध्या से ब्राह्मणों को साधने के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन की शुरुआत की थी और इसका सिलसिला अभी जारी है।

वहीं इससे पहले मायावती ने भी प्रबुद्धजन सम्मेलन के सहारे ब्राह्मणों का मान सम्मान लौटाने की बात कही थी। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि सपा और भाजपा ने ब्राह्मणों को ठगा है, लेकिन अब वह बहकावे में नहीं आएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago