बलिया में 8वीं कक्षा तक के स्कूल खोले जाने को लेकर बीएसए ने जारी किए आदेश

बलिया समेत पूरे उत्तरप्रदेश जल्द ही पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खुलने जा रहे हैं। कोरोनाकाल में लंबे समय से बच्चे घर में ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में पढ़ाई शुरु करने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक तथा एक सितंबर से एक से पांच तक की कक्षाएं स्कूलों में चलेंगी।

इसके लिए बीएसए शिवनारायण सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों व समस्त वार्डेन (कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय) को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। बीएसए ने अपने जारी आदेश में कहा है कि कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में पठन-पाठन भौतिक रूप से प्रारम्भ किये जाने के लिए सम्यक विचारोपरान्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों का शिक्षण कार्य 23 अगस्त 2021 एवं कक्षा

1 से 5 तक के बच्चों का शिक्षण कार्य एक सितम्बर से भौतिक रूप से प्रारम्भ किये जाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बीएसए के आदेश में कोरोना गाइलाइन का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है। बीएसए द्वारा जारी निर्देशों में स्कूल खुलने के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, शिक्षाकों व छात्र-छात्राओं के द्वारा समय समय पर हाथ थोना, साफ-सफाई ऱखने पर विशेष ध्यान देने संबंधी बातें कही गई हैं।

जारी आदेश में इन सभी गाइडलाइन का अनुपालन प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा सुनिश्चित कर ली जाय। यह भी सुनिश्चित हो ले कि विद्यालय परिसर में गंगा एवं घाघरा की बाढ अथवा अति दृष्टि से जल जमाव या जर्जर भवन, छत की सीड़न न हो। बारिश के देखते हुए उचित व्यवस्था की जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago