युवा चेतना का गांधीवादी प्रदर्शन, बलिया शहर और गांवों को बचाने के लिए बांध निर्माण की मांग

बलिया। बांध निर्माण की मांग को लेकर NH-31 पर युवा चेतना ने गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने उज्ज्वला योजना की जन्मभूमि हैबतपुर सहित दर्जन भर गांव और बलिया शहर को बचाने के लिए गांधीवादी प्रदर्शन किया। सर पर गांधी टोपी और हाथ में गुलाब का फूल लेकर युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांध निर्माण की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि गांधी के दिखाए अहिंसा के रास्ते पर चलकर बलिया के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार उज्ज्वला योजना की जन्मभूमि हैबतपुर आ चुके हैं। उनसे मांग करते हैं कि दर्जन भर गांव और बलिया शहर को बचाने के लिए अविलम्ब बांध निर्माण शुरू कराएँ। रोहित सिंह ने कहा कि हमारा संघर्ष बलिया और पूर्वांचल के विकास के लिए है।

जनप्रतिनिधि सोए हुए हैं अगर जागरुक होते तो जनता को प्रधानमंत्री से फ़रियाद नहीं करना पड़ती। सिंह ने कहा की बांध बनने तक हमारा प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर मोहन सिंह, बैजू राय, अजय राय मुन्ना, निखिल पांडेय, अजय ओझा, सन्नी तिवारी, आदित्य चौबे, राकेश खरवार, किशन राय, चमचम तिवारी, सीता पासवान, मुन्ना पासवान आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago