बलिया जेल में बवाल के बाद से ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक और अधिकारी पर गिरी गाज

बलिया जेल में कैदियों के हंगामे के बाद से शासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के बाद अब जेलर अंजनी गुप्ता को भी निलंबित कर दिया गया है। वे एक अगस्त से छुट्टी पर चल रहे थे। उन्हें कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से संबद्ध किया गया है। अभी कुछ और अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।बता दें, जेल में पिछले दिनों मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी व बवाल को लेकर डीआइजी कारागार गोरखपुर-वाराणसी क्षेत्र एके सिंह ने जांच की थी।

उन्होंने रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इसके बाद से कार्रवाई का अंदेशा जताया जा रहा था। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के निलंबन व अन्य की संस्तुति का आदेश जारी किया था। गुरुवार को जेलर अंजनी गुप्ता का आदेश भी आ गया। अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप- जेल में अधिक से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप है। उनकी धड़कनें तेज हो गई हैं। उनके मन में कार्रवाई से संबंधित आदेश आने की शंका बनी हुई है।

फिलहाल आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर आए नवागत जेलर राजेंद्र सिंह के अलावा डिप्टी जेलर तारकेश्वर सिंह कारागार की व्यवस्था देख रहे हैं। बंदियों के हमले में घायल डिप्टी जेलर जीतेंद्र कश्यप अवकाश पर हैं। एक अन्य डिप्टी जेलर केके सरोज के पास सुखपुरा अस्थायी जेल का प्रभार है। बिजनौर से जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह का बलिया तबादला किया गया है। वहीँ इस मामले पर निलंबित जेलर अंजनी गुप्ता ने कहा है कि मेरी तबियत ठीक नहीं है। डेंगू की शिकायत है। कुछ और भी समस्या है। मैं काफी दिनों से स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हूं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago