Categories: बलिया

Ballia- विधायक उमाशंकर सिंह ने कराया दंगल, नेपाली पहलवानों ने भी आजमाया हाथ

बलिया। रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने शनिवार को अपने पैतृक गांव खनवर में दंगल का आयोजन कराया। हर साल की तरह इस बार भी खाकी बाबा के स्थान पर दंगल प्रतियोगिता हुई। दंगल में बलिया के अलावा अन्य जिलों से भी पहलवान आए थे। इतना ही नहीं नेपाल से आए पहलवानों ने भी यहां हाथ आजमाया। प्रतियोगिता में कई पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। जबकि कुछ ने अपने प्रतिद्वंदी को पटखनी देते हुए जीत हासिल की। पहलवानों का बलपौरुष और जोर -आजमाइश का रोमांचकारी मुकाबला हरपल कौतुहल पैदा कर रहा था, कोई भी पहलवान किसी से कम नहीं था। प्रतियोगिता में अपार जनसैलाब देखने को मिला। ऐसे में विधायक उमाशंकर ने जनता का आभार जताया।

साथ ही कहा कि दंगल भारतीय संस्कृति की परंपरागत और प्राचीन मनोरंजन की विधा है, इसी परंपरा को आपसी सौहार्द के साथ परस्पर सम्बन्धों की प्रगाढ़ता की कड़ी में आगे बढ़ाया। देश की विलुप्त होती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन कर देश की संस्कृति को युवाओं में जीवंत करने की कोशिश की। जनता का भी भरपूर सहयोग मिला।

महिला पहलवानों ने भी आजमाया हाथ- बता दें कि, इस प्रतियोगिता में कई पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। जबकि कुछ ने अपने प्रतिद्वंदी को पटखनी देते हुए जीत हासिल की। खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने भी हाथ आजमाया। इससे पहले, दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ चंदौली जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व बीजेपी नेता छत्रबली सिंह ने फीता काटकर किया।

कोरोना काल में स्थगित कर दिया गया था आयोजन– कोरोना काल में स्थगित कर दिया गया आयोजन इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा, कि ‘यह प्रतियोगिता पिछले कई वर्षों से आयोजित

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago